बाँदा-नेपाल के काठमांडू में मानद उपाधि से सम्मानित किये गए शिक्षक कवि

SHARE:

प्रसिद्ध कवि एवं शिक्षक को नेपाल के काठमांडू में मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इनके कई साझा काव्य संग्रह अब तक प्रकाशित हो चुके हैं।

मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान
प्रसिद्ध कवि व शिक्षक राजेश तिवारी रंजन को नेपाल के काठमांडू में सम्मानित किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित आनलाइन काव्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट काव्य सृजन हेतु चयनित राजेश रंजन को साहित्य के क्षेत्र में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेपाल भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण संवर्द्धन,नेपाल भारत की मैत्री भाषा हिंदी/नेपाली के वैश्विक प्रचार प्रसार तथा देश विदेश के कवि, लेखक,साहित्यकार और शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर नेपाल,भारत सहित 5 देशों की कई प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि सम्मान तथा मातृभाषा गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर बाँदा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कवि व शिक्षक, राजेश रंजन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। इनके कई साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। तथा एकल कृतियां गीत सलिला व तिरंगा चाँद मे फहरा प्रकाशित होने जा रही हैं। विभिन्न साहित्यिक तथा सामाजिक संस्थाओं से राजेश रंजन को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिल चुके हैं। रंजन को सम्मान की बधाई देते हुए संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन का उद्देश्य है। प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कर उनमें नव ऊर्जा का विकास करना है। इसी कड़ी में शिक्षक एवं कवि राजेश रंजन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होना गौरव का विषय है। ज्ञात हो कि इनकी लिखी कविताएं समाज को सकारात्मक संदेश देती है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजेश को बेसिक शिक्षा बिभाग से जनपद व राज्य स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। राजेश रंजन के सम्मान की खबर पाकर उनके परिचित मित्रों तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रताप शुक्ल मानस किंकर,डाॅ0 चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित ललित,केवल प्रसाद द्विवेदी,डाॅ0 गयाप्रसाद त्रिपाठी,आर0सी0 योगा, आर पी तिवारी स्वदेश, योगेश कुमार,सुधीर सिंह गौतम,रामप्रसाद वियोगी,रामकरण साहू सजल सहित कई कवियों ने बधाई दी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment