लखनऊ-यूजीसी को लेकर सवर्ण मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन,पुलिस से हुई झड़प

SHARE:

यूजीसी को लेकर सवर्ण मोर्चा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के साथ प्रदर्शन कारियों की पुलिस से भी जमकर झड़प हुई।
लखनऊ में यूजीसी रेगुलेशन का जमकर विरोध जारी है। शनिवार को सवर्ण मोर्चा के लोग अचानक से सड़क पर उतर आए। उनके हाथ में तिरंगा भी था। जानकारी पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। सभी को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। इतना ही नहीं नाराज लोग बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए। हालात ज्यादा न बिगड़े इस पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। फिर बस में ठूसकर भरकर ईको गार्डन में छोड़ा। प्रदर्शनकारी परिर्वतन चौक से गांधी प्रतिमा जा रहे थे, लेकिन केडी बाबू स्टेडियम के पास पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे आमजन को काफी दिक्कत का सामने करना पड़ा। कई घण्टे के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई