बाँदा-ट्रक भिड़ंत में कार सवार पांच हुए घायल,आपने सामने हुई टक्कर

SHARE:

कार तक ट्रक के बीच आमने सामने भिडंत हो गई। जिस पर कार सवार पांच लोग घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी 24 वर्षीय बृजेश पुत्र देवनरायण बुधवार की रात कार से मटौध की तरफ जा रहा था। तभी नवीन मंडी के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने सामने भिडंत हो गई। जिस पर बृजेश के अलावा 32 वर्षीय लाली पुत्र रामरतन, शोभित पुत्र मलखान,देहात कोतवाली क्षेत्र के छेहरांव गांव निवासी 35 वर्षीय गोविंद पुत्र अयोध्या, 45वर्षीय बालकिशन पुत्र चिंतामणी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को कार से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई