बहराइच-प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला ने चाकू से फाड़ा अपना पेट,हालत गम्भीर

SHARE:

प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर पाई महिला ने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने बच्ची को जन्म दिया।
यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। देखकर लोगों की रूह कांप गई। उसे लहूलुहान हालत में आनन फानन सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामला नंदवल गांव का है। गांव निवासी ननकई (38) के गर्भवती थी। सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ा असहनीय होने पर उसने चाकू से खुद ही पेट फाड़ लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जानकारी मिली तो ननकई की मां भी पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment