खेलते समय भाई-बहन खुले सेप्टिक टैंक में गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर जिले में राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गांव में मंगलवार रात खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद उन्हें बाहर निकाला जा सका। देर रात पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के राकेश शर्मा का परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। उसकी बेटी शिवांशी (7) और बेटा शत्रुघन (5) मंगलवार रात पानी लेने पड़ोसी के दरवाजे पर पानी भरने गई थी। पानी भरने के दौरान बच्चे पड़ोसी के सफाई के लिए खुले पड़े सेप्टिक टैंक तक पहुंच गए।खेलते-खेलते दोनों टैंक में चले गए। दोनों के डूबने से हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।