बाँदा- चोरी हुए रिक्शा को पुलिस ने किया बरामद,पकड़े गए दो चोर

SHARE:

बांदा। विगत दिनों दरवाजे के बाहर से चोरी हुए ई-रिक्शा को बरामद करते हुए पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
एएसपी शिवराज ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र काशीराम कॉलोनी के रहने वाले साकिब पुत्र अनीष द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि 9 फरवरी की देर रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा उनका ई-रिक्शा घर के सामने से चोरी कर ले गए। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इधर रिक्शा बरामद करने तथा चोरों को पकड़ने के लिए एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग टीमें लगाई थी। गुरुवार की रात थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नौसाद पुत्र पप्पू निवासी खाईपार हाल पता काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर तथा सुघर सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बसहरी थाना मटौंध को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 07 फरवरी को काशीराम कॉलोनी के पास से चुराया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मर्दननाका चैकी प्रभारी दारा सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, आरक्षी महेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार चैहान शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment