मौत के आगे जिंदगी से जूझ रहे भैरव की सांसे हमेशा-हमेशा के लिए थम गई। 20 दिन पहले वह कार की टक्कर से घायल हुआ था।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के चौरा गांव निवासी 27 वर्षीय भैरव प्रसाद पुत्र समरजीत बीस दिन पहले घर से बाइक लेकर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया था। घरवालो ने उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ हालत में सुधार न होने के कारण प्रयागराज बाँदा लिवा लाये। फिर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया। मंगलवार की रात इलाज के दौरान भैरव की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।