
बाँदा-पेशेवर अपराधियों का लेखा जोखा तैयार कर कराएं कार्यवाही-ज्योति नारायण
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

सांप्रदायिक तनाव अथवा असामाजिक गतिविधियों पर त्वरित एवं कठोर कार्यवाही की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों, शांति समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखा जाए। गुण्डो, माफियाओं,हिस्ट्रीशीटरों, टॉप टेन व इनामियां अपराधियों,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि के सम्बन्ध में एडीजी ने निर्देशित किया। उन्होंने चोरी,लूट,नकबजनी, टप्पेबाजी जैसी घटनाओं की रोकथाम में पैदल गश्त की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होने निर्देशित किया।एडीजी ज्योति नारायण ने कहा कि सभी भीड़-भाड़ वाले तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित पैदल गस्त करें। साथ ही रात्रि गस्त पार्टी को भी प्रभावी तरीके से क्रियाशील करें। महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला सम्बन्धी अपराधों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण करने तथा महिला हेल्पडेस्क,एंटी-रोमियो स्क्वाड एवं महिला बीट की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान,शालीन व्यवहार तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। बैठक में डीआईजी राजेश एस,एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह,नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहे।WhatsApp us