बाँदा-हाईटेक मवेशी चोर को पुलिस ने किया अरेस्ट,चोरी करने के बाद लोडर में लादकर ले जाते थे जानवर

SHARE:

गांव-गांव घूम कर मवेशी चोरी करने वाले हाईटेक चोर को पुलिस ने पकड़ा है। गिरोह बनाकर आरोपी मवेशी चोरी करने के बाद लोडर में ले जाते थे। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरी गांव निवासी निवासी छन्नूराम की दरवाजे में भैंस बंधी हुई थी। रात के समय में चोर भैंस को चोरी कर ले गए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध लोग ग्राम कानाखेड़ा पेट्रोल पम्प के पास चोरी करने के फिराक में खड़े है। सूचना के मिलने पर तत्काल उन्होंने पुलिस टीम को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त आफाक पुत्र शमसाद निवासी सादीमदनपुर थाना चिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि उसने अपने साथी आरिफ पुत्र मोनिश शाह निवासी ग्राम सादी मदनपुर थाना चिल्ला के साथ थाना चिल्ला व थाना जसपुरा में भी भैस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। भैंस आरिफ की जानकारी में है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त लोडर भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। वहीं फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार,आरक्षी साहिल चौधरी,देवेन्द्र सिंह यादव शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई