सीएम डैस बोर्ड की जारी रैकिंग में इस बार जालौन के साथ बांदा जनपद भी अव्वल रहा। विकास कार्यो में छलांग लगाते हुए मूल्यांकन में 9.63 अंक हासिल कर बाँदा दूसरे स्थान पर रहा।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक माह जनपद में सचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के आधार पर सी एम डैशबोर्ड के माध्यम से रैंकिंग प्रदान की जाती है। मंगलवार को जारी जनवरी 2026 की रैंकिंग के अनुसार जनपद बांदा को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में नया रिकॉर्ड कायम किया है। सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत जनपद की कुल 79 योजनाओं की प्रगति के आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत कुल 73 परियोजनाओं में ग्रेड ‘ए’ 3 परियोजनाओं में ग्रेड ‘बी’ और 3 परियोजनाओं में ग्रेड ‘सी’ प्राप्त हुआ है। बता दें कि इस माह जनपद को किसी भी परियोजना में डी ग्रेड प्राप्त नहीं हुआ है। विगत माह में जारी हुई दिसम्बर 2025 की रैंकिंग के अनुसार जनपद बांदा को 13वां स्थान प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष माह में 11 स्थान का सुधार करते हुए जनपद बांदा ने 9.63 अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। डीएम जे रीभा के कार्यकाल में जनपद द्वारा लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्यान विभाग,ऊर्जा विभाग,कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग,ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,दुग्ध विकास विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नियोजन विभाग,पशुधन विभाग,मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग,श्रम एवं सेवायोजन विभाग,समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग इत्यादि द्वारा पूर्णांक 10 में से 10 अंक प्राप्त कर ‘ए’ ग्रेड प्राप्त किया गया है। अन्य विभागों में एन आर एल एम,पिछला वर्ग कल्याण विभाग,पचायती राज विभाग,आई सी डी एस, सेतु निगम व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की एक एक परियोजना में पूर्णांक प्राप्त न हो सके हैं। फिर भी इन योजनाओं में भी पूर्व की भांति इस बार सुधार देखने को मिला है। बता दें कि जारी रैकिंग में जालौन जनपद शीर्ष पर रहा। वही बाँदा को दूसरा,ललितपुर को तीसरा स्थान मिला है। इसके अलावा चित्रकूट 21,हमीरपुर7,महोबा जिले को 38 वां स्थान प्राप्त हुआ है।