बाँदा-दरवाजे के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैट्री हुई चोरी,पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

SHARE:

ट्रैक्टर से चोरी हुई बैट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वही उसकी निशानदेही पर बैटरी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अतर्रा के रहने वाले साहिद अली पुत्र सादिक द्वारा रविवार को थाना अतर्रा पर सूचना दी कि रात को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास को लेकर टीम गठित की गई थी। सोमवार को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संजय पुत्र राजाभैया निवासी अतर्रा थाना अतर्रा को ओरन रोड़ जरुहा चौकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशानदेही पर चोरी की बैटरी भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज मणिशंकर मिश्रा,आरक्षी अर्जुन वर्मा,राजेश कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई