बरेली-होटल में चल रहा था देह व्यापार,तीन महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

SHARE:

होटल में छापेमारी करते हुए पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार अन्य को गिरफ्तार किया है। वहीं ढाबा संचालक भाग निकला। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है। जिसे किराये पर दे रखा है।
बरेली के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा में पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को मुखबिर ने सूचना दी। सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है, जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी,एक मोटर साइकिल,सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का को जेल भेज दिया है।
कमीशन पर आती थी महिलाएं पकड़ी गई महिलाओं में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी है। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वह आती थीं। प्रति ग्राहक पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे। उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था। पुलिस ने ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव के अलावा कमरों से इज्जतनगर के गिरधारीपुर निवासी शोभाराम राजपूत, देवरनिया के मोहल्ला हिसामुद्दीन निवासी नाजिम व परवेज को गिरफ्तार किया गया है। सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने बताया कि ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है, जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment