चित्रकूट-समाधान दिवस से गायब रहे पशु पालन विभाग के अधिकारी,कमिश्नर ने जताई नाराजगी,किया जवाब तलब

SHARE:

समाधान दिवस के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी गायब रहे। जिस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका जवाब-तलब किया है।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस ने चित्रकूट जनपद के कर्वी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्यायें सुनी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त तथा डीआईजी ने शिकायतों को सुनते हुए कई शिकायतें मौके लर निस्तारित की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराये। इसके साथ ही निस्तारण आख्या 07 दिवस के भीतर कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाये। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), चित्रकूट को विशेष रूप से आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। तहसील दिवस के दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारी की अनुपस्थिति पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही विद्युत विभाग, पंचायतीराज,ग्राम्य विकास,समाज कल्याण विभाग,जल निगम (ग्रामीण), स्वास्थ्य विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, कृषि, सहकारिता, राजस्व तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित समाधान,विभागीय समन्वय तथा फील्ड स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाये। जिससे आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। डीआईजी राजेश एस ने निर्देश दिए कि सामंजस्य स्थापित कर शिकायतों का निस्तारण कराये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई