चित्रकूट-मरीज की शिकायत पर एक्सरा कराने जिला अस्पताल खुद पहुंच गए कमिश्नर,कराया एक्सरा

SHARE:

एक्सरे कराने को लेकर भटक रहे मरीज की शिकायत पर कमिश्नर जिला अस्पताल पहुंच गए। कमिश्नर ने अपनी मौजूदगी में मरीज का एक्सरा करवाया।
कर्वी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पीड़ित जिला अस्पताल में एक्सरा न होने की शिकायत लेकर कमिश्नर अजीत कुमार के पास पहुंचा। उसने बताया कि एक्सरे के अभाव में वह रोजाना अस्पताल के चक्कर काट रहा है। बाहर से एक्सरा करवाने में वह असमर्थ है। शिकायत मिलने पर कमिश्नर अजीत कुमार समाधान दिवस के बाद प्राप्त शिकायतकर्ता खेमराज के साथ जिला अस्पताल चित्रकूट पहुंच गए। अपनी मौजूदगी में पीड़ित का एक्स-रे कराकर उसकी समस्या का तत्काल समाधान कराया। इसके पश्चात कमिश्नर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। लेकिन आर०ओ० वाटर की दीवार में शीलन एवं शौचालय में गंदगी पाये जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चित्रकूट को तत्काल खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिये।आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, आर०ओ० वाटर की सुचारु व्यवस्था, सी०सी०टी०वी० कैमरों की नियमित रूप से क्रियाशील रखे। जिससे मरीजो को दिक्कत का सामना न करना पड़े।इसके अलावा मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था तथा पंजीकरण काउंटर की सुगमता तथा चिकित्सकीय सेवाओं की निरंतर निगरानी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाये। अगर लापरवाही बरती गई तो वह कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई