बाँदा-चोरी करने के बाद मोटरसाइकिल के उड़ाए परखच्चे,पुलिस ने चोर तथा कबाड़ी को किया गिरफ्तार

SHARE:

बाइक चोरी करने के बाद चोर ने मोटरसाइकिल को कबाड़ी को बेंच दी। कबाड़ी ने में बाइक के कल पुर्जे कर डाले। पुलिस ने कर तथा कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोर तथा खरीदने वाले कबाड़ी को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम बांसी के रहने वाले विमल गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता द्वारा विगत 28 जनवरी को किसी काम से शहर बाँदा आया था। इसी बीच विमल ने अपनी मोटरसाइकिल सब्जी मंडी के पास खड़ी कर दी। इसी बीच कोई मोटरसाइकिल चुरा ले गया। सूचना के मिलने पर तत्काल एसपी पलाश बंसल ने चोरों के पकड़ने के लिए टीम गठित की। बलखंडी नाका पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त सुमित पुत्र छोटेलाल निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर,राजू पुत्र बेडा निवासी मुरवा थाना गिरवां जनपद बांदा को अतर्रा रोड बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुमित ने बाइक चोरी करने के बाद राजू को बेच दी थी। राजू कबाड़ की दुकान खोले हुए हैं। मोटरसाइकिल खरीदने के बाद उसने बाइक के कल पुर्जे कर डाले। अभियुक्तों के कब्जे से बोरी में मोटरसाइकिल के कटे हुए विभिन्न बॉडी पार्ट्स चोरी के मोटरसाइकिल पैशन प्रो के कटे हुए रिम,एलाय व्हील,टायर,पेट्रोल की टंकी,सीट,चेचिस, साइलेंसर आदि सहित विभिन्न पार्ट्स बरामद हुए हैं। पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी यज्ञ नारायण भार्गव,उप निरीक्षक प्रवेश कुमार,आरक्षी फिरोज अंसारी,पंकज आर्य शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई