पंख परियोजना के तहत आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय करियर मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एएसपी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए।
शुक्रवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में जनपदीय स्तरीय करियर मेला आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज बतौर नोडल अधिकारी के रूप में
शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ‘पंख परियोजना’ के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए एएसपी शिवराज ने विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि जहाँ हाईस्कूल के बाद विषय (स्ट्रीम) का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वहीं इण्टरमीडिएट के बाद सितंबर माह से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए आवेदन फॉर्म निकलने शुरू हो जाते हैं। यदि विद्यार्थी योजनाबद्ध ढंग से अध्ययन करें और समय रहते CLAT(Common Law Admission),JEE(Joint Entrance Examination),NEET(National Eligibility Entrance Test), CUET(Common University Entrance Test), इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक,आईटीआई व NDA जैसे अनेक फॉर्म भरकर परीक्षा की तैयारी करें। जिससे इण्टरमीडिएट करते ही उन्हें एक बेहतर भविष्य बनाने का विकल्प प्राप्त हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि “सफलता इस बात पर निर्भर नहीं करती कि विद्यार्थी कहाँ का निवासी है या किस विद्यालय में पढ़ता है,बल्कि इस बात पर निर्भर करती है कि उसने कितनी लगन और मेहनत से अध्ययन किया है। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बांदा,राजकीय इंटर कॉलेज बड़ोखर खुर्द सहित जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।