बाँदा-शीशा साफ कर रहे ई-रिक्शा चालक को बोलेरो ने कुचला,हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

ई रिक्शा खड़ा कर शीशा साफ कर रहे रिक्शा चालक को बुलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी 45 वर्षीय ईश्वरी प्रसाद पुत्र मातादीन ई रिक्शा चलाता था। गुरूवार की रात ई रिक्शा लेकर गांव जा रहा था। तभी अलिहा गांव के पास ई रिक्शा खड़ा करके शीशा पोछने लगा। तभी सामने से आ रही बुलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद वह काफी देर तक सड़क में पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने उसे उठाकर रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment