समारोह से वापस लौटते समय बाइक सवार पिता-पुत्र डिवाइडर से टकरा गए। जिस पर पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज थाना क्षेत्र के घुमरा पियार गांव निवासी गजोधर उम्र 62 वर्ष पुत्र भवानीदीन बुधवार को अपने पुत्र देशराज 35 वर्ष के साथ अपने भांजे अप्पू के बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने अतर्रा अपने गयव था। देर रात कार्यक्रम निपटाने के बाद दोनो पिता पुत्र बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी अतर्रा के नजदीक बाइक आनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। राहगीरो ने देखा तो दोनो को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज होने से पहले गजोधर की मौत हो गई। पुत्र का इलाज जारी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भतीजे करन ने बताया कि मृतक किसानी करता था।