प्रमोशन के बाद सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक बनने पर एसपी ने स्टार लगाकर बधाई दी। साथ ही एसपी,एएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने दरोगा वे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना मरका में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्र के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती है। इसलिए ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। एएसपी शिवराज ने उप निरीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक,प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम व क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन आदि मौजूद रहे । बता दें कि निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मूल रुप से प्रतापगढ़ के रहने वाले है। वर्ष 1992 में जनपद सीतापुर से उत्तर-प्रदेश पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वर्ष 2026 की पदोन्नति सूची में उनका भी जनपद से नाम रहा।