संसद से सड़क पर आये पाकिस्तान के पूर्व डिप्टी स्पीकर,टैक्सी चलाकर चला रहे अपना खर्च

SHARE:

पाकिस्तान के पूर्व डिप्टी स्पीकर की हालत बाद से भी बद्दतर है। अमेरिका में टैक्सी चलाकर अपना खर्च चलाने के लिए मजबूर हैं।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पीटीआई (तहरीक-ए-इंसाफ) के वरिष्ठ नेता कासिम खान सूरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। कभी पाकिस्तानी संसद के सत्र की अध्यक्षता करने वाले सूरी ने खुलासा किया है कि वे अपना पेट भरने के लिए इन दिनों अमेरिका में उबर (Uber) टैक्सी चला रहे हैं। लेकिन टैक्सी चलाने में उन्हें कोई शर्म नही है।
पूर्व डिप्टी स्पीकर बोले इन दिनों बद्दतर है आर्थिक स्थिति
हाल ही में पीटीआई की अमेरिकी शाखा के साझा किए गए एक वीडियो में सूरी ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा है। सूरी का आरोप है कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन करने की वजह से उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न झेलना पड़ा। उनके मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने उन पर दर्जनों मनगढ़ंत मामले दर्ज किए, उनके बैंक खाते सील कर दिए और संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों का अपहरण किया गया, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में देश छोड़ना पड़ा। अपनी मौजूदा नौकरी को लेकर सूरी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह काम करना पड़ेगा, लेकिन इसमें कोई शर्म नहीं है।” उन्होंने कहा वे चोरी, भ्रष्टाचार या हराम की कमाई करने के बजाय मेहनत करके पैसा कमाना पसंद करते हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईमानदारी से की गई मेहनत में ही असली सम्मान है। कासिम सूरी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं। इतनी मुश्किलों के बावजूद सूरी को अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई