बलरामपुर-घर बुलाने के बाद धर्म परिवर्तन कराने के साथ युवक का कराया निकाह,पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

SHARE:

जबरिया धर्म परिवर्तन कराने के बाद युवक का निकाह करा दिया। इसके बाद उसका नाम भी बदल दिया। कई सालों तक उसे बंधक भी बनाये रहे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में जबरन धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। पहलवारा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र चौहान ने रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र स्थित खरौंदी गांव की एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित भूपेंद्र चौहान के अनुसार वर्ष 2019 में वह दुबई काम के सिलसिले में गए थे, जहां वर्ष 2021 के दौरान उनकी मुलाकात रुखसार नामक महिला से हुई। बातचीत के बाद संपर्क बढ़ा। आरोप है कि वर्ष 2022 में भारत लौटने पर महिला ने उन्हें रायबरेली स्थित अपने गांव बुलाया, जहां पहुंचने पर उसे अपने दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर रोक लिया गया। भूपेंद्र का कहना है कि इस दौरान उस पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और नाम बदल दिया गया। भूपेंद्र 30 जनवरी 2026 को किसी तरह वहां से निकलकर बलरामपुर पहुंचने और नगर कोतवाली में रुखसार, उसके चाचा पप्पू तथा नानहू के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में जबरन निकाह, बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ना जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पीड़ित ने धमकियां मिलने की आशंका जताई है, जिसके चलते वह फिलहाल गोपनीय स्थान पर रह रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई