मणिपुर-एनडीए सरकार का रास्ता हुआ साफ,खेमचंद होंगे मुख्यमंत्री

SHARE:

युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। खेमचंद सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के पश्चात राष्ट्रपति शासन हटाने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया, जिससे युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। खेमचंद सिंह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 6 बजे लोक भवन में आयोजित होगा। उन्होंने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात कर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, संविधान के अनुच्छेद 356 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं, द्रौपदी मुर्मू, भारत की राष्ट्रपति, मणिपुर राज्य के संबंध में उक्त अनुच्छेद के तहत 13 फरवरी, 2025 को मेरे द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को 4 फरवरी, 2026 से निरस्त करती हूं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में युमनाम खेमचंद को विधायक दल का नेता चुना गया था। अब वह राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई