दिल्ली-स्पीकर पर कागज फेंकने पर आठ सांसद बाकि सत्र के लिए किए गए निलम्बित

SHARE:

संसद सत्र के दौरान हंगामे के दौरान कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकना शुरू कर दिए। इस कृत्य के बाद कागज फेंकने वाले सांसदों को सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलबंन के बाद विपक्ष के नेताओं ने संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
संसद की कार्यवाही के दौरान मंगलवार सदन की मर्यादा टूटने का मामला सामने आया। लोकसभा में हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। आठ सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। वहीं, कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा।
इन सासंदो पर की गई कार्यवाही
डीन कुरियाकोस
किरण रेड्डी
अमरिंदर सिंह राजा वड़िग
मणिकम टैगौर
गुरजीत औजला
हिबी इडेन
वेंकेट रमन
प्रशांत पडोले पर कार्यवाही की गई है।
विपक्ष के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
कार्यवाही के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा से पार्टी सदस्यों के सस्पेंशन के खिलाफ संसद भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार दोपहर से ही सदन में हंगामा हो रहा है, जब गांधी को 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण के अंशों पर आधारित एक लेख का हवाला देने से रोक दिया गया था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई