बाराबंकी-घर मे घुसे बदमाशों ने की महिला की हत्या,लूटे जेवरात

SHARE:

घर मे घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या करने के बाद जेवरात लूट ले गए। सुबह परिजनों ने शव पड़ा देखा,तब सूचना पुलिस को दी।
बाराबंकी में शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी अशोक कुमार शुक्ला भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत हैं। उनके परिवार में 80 वर्षीय माता शकुंतला शुक्ला, पत्नी और दो अविवाहित बेटे शामिल हैं। परिवार का तीन मंजिला मकान कस्बे में स्थित है।रविवार रात शकुंतला शुक्ला मकान के निचले हिस्से में अपने कमरे में सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य ऊपर के मंजिलों पर थे। इसी दौरान बदमाश गली की ओर खुलने वाले दूसरे दरवाजे से मकान में दाखिल हुए। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने शकुंतला शुक्ला का गला दबाकर हत्या कर दी और उनके हाथों में पहने सोने के कड़े, कानों के झुमके व गले के अन्य जेवरात लूटकर फरार हो गए। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब परिवार नीचे पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment