राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकजुटता पर जोर दिया गया।
रविवार को एचएल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन तुलसी शाखा शांति नगर की ओर से आयोजित किया गया। संघ चालक सुरेंद्र पाठक,ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ने की। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक तथा मुख्य वक्ता के रूप में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन गीता कुमारी,समाज सेविका सुमन शुक्ला मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यवस्था प्रमुख शशिकांत, तुलसी शाखा मुख्य शिक्षक रामपाल प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन समाज के परिवर्तन का आधार है। पर्यावरण,कुटुंब प्रबोधन,स्वदेशी स्वबोध, नागरिक कर्तव्य,सामाजिक समरसता कैसे समाज आए हम हिंदू समाज में पुरानी कुरीतियों,भेदभाव छुआछूत,जाति पाती को खत्म कर आपसी प्रेम भाईचारा बनाए। समाज हर अंतिम व्यक्ति को सम्मान दे। उसे अपना बनाए और जोड़े। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सम्मेलन में सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। ब्रह्मकुमारी गीता बहन ने कहा कि हम आत्म ज्ञान और सहज राजयोग से ही सनातन संस्कृति को अपने जीवन उतार कर प्रेम और अध्यात्म के बल पर पुनः विश्व गुरु बन सकते है। जब सब अपने को एक मानेंगे। समाजसेविका सुमन शुक्ला ने कहा कि हिंदुओं को अब जाति पाती में नहीं बटना चाहिए। एक खून का रिश्ता है। परिवार की तरह व्यवहार करे। सम्मेलन में अतिथि सम्मान संघ चालक सुरेंद्र पाठक का अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। कामता त्रिपाठी भारत माता की प्रतिमा सौरभ ने सुमन शुक्ला,अशोक सिंह शाखा कार्यवाह डा जे पी अवस्थी का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। नगर संघ चालक रामनाथ,नगर कार्यवाह उमाशंकर नगर सह कार्यवाह मानवेंद्र, पर्यावरण प्रांत प्रमुख राजेश,जिला महाविद्यालय स्वयंसेवक जिला प्रमुख अभिमन्यु,राजेंद्र,भोला प्रसाद, मयंक, अनिल,शिवसागर,राम मोहन,पंकज,अशोक, कामता, रामभवन,प्रदीप,प्रमोद,ओमप्रकाश,कृष्णा,राजेश आदि मौजूद रहे।