खेत जा रहे किसान के ऊपर सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी दब कर मौत हो गई। वहीं चालक तथा खलासी भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद के कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर निवासी फूलचंद उम्र 60 वर्ष पुत्र बैजू किसानी करता था। रविवार की सुबह वह साइकिल से खेत खाद खेत जा रहा था। तभी सतना से सीमेंट लाद कर आ रहा ट्रक आनियंत्रित होकर बुजुर्ग के ऊपर पलट गया। जिससे उसकी दब कर मौत हो गई। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को ट्रक से बाहर निकाला। क्रेन की मदद से मशक्कत के बाद ट्रक को सीधा किया गया। तब जाकर शव को ट्रक से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र रामजस ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। उसके हिस्से में 9 बीघा जमीन है।