विधानसभा के बाहर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में ले लिया है।
काकोरी की रहने वाली नीतू नाम की महिला ने भाई के साथ लखनऊ विधानभवन के पास आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। पीड़िता का कहना है कि उसकी आठ बिसवा जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया था। कई जगह पर शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद वह आत्मदाह के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस कर्मियों ने महिला को सुरक्षित बचा लिया है।