सामाजिक उत्थान के ए
लिये हर किसी को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा से ही खुद के साथ जहां परिवार का नाम रोशन होगा। वहीं राजनैतिक भागीदारी भी बढ़ेगी। उक्त उद्द्गार अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।
आजमगढ़ जनपद के एस केपी कॉन्वेंट स्कूल कादीपुर दौलताबाद में आयोजित वार्षिकोत्व समारोह प्रतियोगिता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति में कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते रेंजर साइकिल से पुरूस्कृत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने स्कूल के शिक्षकों एवंप्रतियोगिता में शामिल बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ाते हुए स्कूल द्वारा बच्चों को बेहतर अच्छी शिक्षा और संस्कार देने के प्रेरित किया। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की। आशा तथा विश्वास दृढ़ निश्चय से बच्चों,शिक्षकों,अभिभावकों को लगन के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है,जो पियेगा वही दहाड़ेगा। शिक्षा से स्वयं का विकास के अलावा परिवार और समाज का विकास राष्ट्र का विकास संभव है। शिक्षा से ही मान सम्मान मिलता हैं।शिक्षा से ही सामाजिक व राजनैतिक विकास होता है।बच्चे शिक्षित होने के साथ संस्कारवान,ज्ञानवान, धैर्यवान बनेंगे और रोजगार के अलावा व्यापार में सफल होगे। वार्षिकोत्सव समारोह आजमगढ़ आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति का जिलाध्यक्ष एड राम अवध प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।जहानाबाद के ताड़ी में हरि नंद प्रजापति के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।चक्रपानपुर चौराहा में साहित्यकार राहुल सांस्कृत्यंन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व महामंत्री बांके प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष,इंद्रासन प्रजापति के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। एस के पी कॉन्वेंट स्कूल कादीपुर के पहले सैकड़ों की संख्या में समाज के जुझारू क्रांतिकारी संघर्षशील युवाओं ने स्वागत किया। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय संरक्षक,पूर्व परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ सुरजीत प्रजापति,प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति,प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति, जिलाध्यक्ष राम अवध प्रजापति एड,मुख्य महासचिव मूलचंद प्रजापति,ब्लाक महासचिव डॉ आर पी प्रजापति, चंद्रवली प्रजापति जिला मंत्री,प्रजापति पत्रिका के संपादक सत्यम प्रजापति , विजय प्रजापति,इंद्रासन प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष,बांके प्रजापति, डा रामफेर प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष,प्रमोद प्रजापति पूर्व जिलाध्यक्ष,लक्ष्मण प्रजापति भोजपुरी गायक, शेषनाथ प्रजापति,मनजीत प्रजापति,विनोद कुमार प्रजापति,हरि नंद प्रजापति,सुनील प्रजापति नगर अध्यक्ष मुबारकपुर, जितेंद्र कुमार प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष तरवां, ब्रजेश प्रजापति,शिवराम प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष,
सतीराम प्रजापति,योगेन्द्र प्रजापति,सूबेदार प्रजापति,गुलाब प्रजापति , देवराज प्रजापति,फेंकू प्रजापति,रामनवल प्रजापति,यश कुमार प्रजापति,धर्मेंद्र प्रजापति, रामानंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।