परेड से वापस लौटते समय थानाध्यक्ष की गाड़ी में डम्फर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एसओ सहित कई कर्मी घायल हो गए।
इटावा जनपद में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुई परेड में शामिल होकर सोमवार दोपहर थाने लौट रहीं लवेदी थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर की सरकारी कार कानपुर अगर हाईवे पर पिलखर गांव के पास डंपर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। इकदिल थाना पुलिस ने जांच की है। मौके से डंपर चालक फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक डम्फर की तलाश की जा रही है।