लखनऊ-यूजीसी के नए कानून तथा शंकराचार्य के साथ बदसलूकी के मामले में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा

SHARE:

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई तथा यूजीसी के नए कानून पर विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने इस्तीफा दे दिया है।

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। अलंकार अग्निहोत्री 2016 बैच के पीसीएस ऑफिसर हैं। उनका कहना है कि वह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की पिटाई से आहत हैं। साथ ही उन्होंने यूजीसी के नए कानून पर विरोध भी जताया है। सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की एक तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें वह पोस्टर लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है कि हैशटैग यूजीसी रोल बैक…, काला कानून
वापस लो। शंकराचार्य और संतों को यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। भाजपा विरोधी नारा भी लिखा है। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून के विरोध में उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून तथा शंकराचार्य के साथ कि गई बदसलूकी से वह बहुत ही आहत हैं। सोशल मीडिया में विरोध से लिखी तख्ती के साथ फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई