बाँदा-राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता का प्रतीक है गणतंत्र दिवस पर्व-रामपाल

SHARE:

गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा अलग-अलग जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश की एकता तथा अखण्डता बनाये रखने पर जोर दिया।

अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,रमेशचंद्र एच पी गैस एजेंसी मवई बुजुर्ग बांदा,बिजली खेड़ा नहर पटरी पूर्व सैनिक भाई राजेंद्र प्रसाद फौजी के शिक्षण संस्थान बांदा, तुलसी नगर बांदा में पूर्व पशुधन अधिकारी डॉ राम अवतार प्रजापति के लक्ष्य लाइब्रेरी शिक्षण संस्थान में ध्वजारोहण कर भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र भारतीय संविधान में हमारे अटूट विश्वास और महान लोकतांत्रिक मूल्यों का दर्पण है | संविधान में हर वर्ग को समानता बंधुता न्याय सम्मान से जीने का अधिकार विविधता को एक सूत्र में पिरोकर हमारी राष्ट्रीय पहचान को पूरी दुनिया के सामने गर्व से प्रदर्शित करता है। कहा कि आज के इस गौरवशाली दिन पर हम सब
मिलकर अपने संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने और राष्ट्र की उन्नति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। उन्होंने यह भी कहा कि 26 जनवरी, भारत का गणतंत्र दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। जो देश की स्वतंत्रता और एकता का प्रतीक है। इस दिन, 1950 में, भारत का संविधान लागू हुआ था। जिसने देश को एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। गणतंत्र दिवस के दिन हम अपने देश के लिए शहीद हुए महान लोगों को याद करते हैं और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता,और स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर समाजसेवी बुद्धजीवी,शिक्षक,डॉक्टर सहित फोरम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई