लखनऊ-पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस से किया टाटा,साथियों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ने कांग्रेस के नाता तोड़ लिया है। मंत्री ने अपनी साथियों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।
बहुजन समाज पार्टी से मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने साथियों सहित कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में अपने सभी साथियों के साथ इसलिए शामिल हुए थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद के साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई लड़ी जा सके। लेकिन कांग्रेस में यह लड़ाई वह नहीं लड़ पा रहे है। इसलिए वह इस्तीफा दे रहे है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही नई शुरुआत की जाएगी। कहा कि कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी से कोई शिकायत नहीं है। लेकिन जिस काम के लिए वह पार्टी में आए थे। वह नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वाले सभी लोगों से मशविरा किया जा रहा है। जिस तरह कि सहमति बनेगी उसी दल के साथ मिलकर आगे जनता की लड़ाई लड़ी जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई