बाँदा-गणतंत्र दिवस की तैयारियां हुई पूर्ण,रैतिक परेड का हुआ फुल रिहर्सल

SHARE:

पुलिस लाइऩ में गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम को लेकर रैतिक परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। एसपी के द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। पुलिस लाइन में रैतिक परेड भी आयोजित की जायेगी।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइऩ में भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जायेगा। जिसकी पुलिस लाइन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शनिवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।जिसमें फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का जायजा लेने के साथ परेड की सलामी ली गई। गौरतलब हो कि भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें रैतिक परेड के साथ-साथ स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में प्रातः 08.30 बजे से प्रारम्भ होगा तथा समयं 09.30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया जायेगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई