दुनिया में कोई काम असंभव नही है। संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी और हमेशा सकारात्मक सोंच रखें, अच्छे लोगों से मिले और सकारात्मक कार्य करें।नकारात्मक सोंच एवं नकारात्मक कार्य करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। उपरोक्त उद्गगार कमिश्नर चित्रकूट धाम ने विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर व्यक्त किये।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस के लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सचिव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा ने की। सर्वप्रथम जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अध्यक्ष के द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बाॅदा ऋषि मुनियों की धरती है। हम लोग बडे सौभाग्यशाली है कि भारत में जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग के बुन्देलखण्ड का प्रभारी होने के नाते उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों,समाजसेवियो,जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस से अपील किया कि हम सभी लोगों को चले गाॅव की ओर,गाॅव को विकसित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में वर्षा के समय पानी को स्टोर करने की आवश्यकता है। 1947 में हमारी आबादी लगभग 34 करोड़ थी। लेकिन वर्तमान में हमारे देश की आबादी 140 करोड़ है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ्य रहना होगा। जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तब देश का विकास होगा, तो क्यों न किसानों,गाॅयों एवं खेती के द्वारा गौ आधारित खेती हम अपने गाॅव में करवायें और मिलेट्स की पैदावार भी करें और अपने गाॅव को आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने यह भी कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि बुन्देलखण्ड में पैदा हुए हैं। जल संरक्षण करना हमारा पहला काम है,एक पेड माॅ के नाम,आर्गेनिक खेती का उत्पादन करें और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य देने का काम करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि आने वाली जुलाई में गोबर के गमलों में पेड लगाये जायेंगे। उसी से नर्सरी भी तैयार करायी जायें तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।चित्रकूटधाम मण्डल के मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने उत्तर प्रदेश दिवस पर कहा कि हमारा सबसे बडा लक्ष्य है कि बुन्देलखण्ड के बाद उत्तर प्रदेश को विकसित करें इसके बाद भारत को विकसित बनायेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन आत्मनिष्ठा,ईमानदारी एवं पारिदर्शिता के साथ करना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि जनता की सेवा को सर्वोपरि रखते हेतु शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावीढंग से पहुंचायें। उत्तर प्रदेश दिवस को सेवा,संकल्प और उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसी भावना के साथ कार्य करने से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। दुनिया में कोई काम असंभव नही है। संकल्प के साथ कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी और हमेशा सकारात्मक सोंच रखें, अच्छे लोगों से मिले और सकारात्मक कार्य करें। नकारात्मक सोंच एवं नकारात्मक कार्य करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। चाहे आप जिस पद पर भी हो। पूरे बिल पावर एवं सिद्त के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य को करें और हर एक व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य करें। यही हमारा प्रयास होना चाहिए। विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जैसा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दिवस इस भव्यता के साथ कभी नही बनाया गया। जब से बीजेपी की हमारी सरकार आयी है तब से कोई भी कार्यक्रम हो, बडे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश की भूमि में चाहे श्री राम जी हों,ऋषि बामदेव हों, जिनका पूरा नाम पूरे विश्व में विख्यात हो। हमारा देश शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़कें सहित इत्यादि कार्यों में विकास करने में प्रयासरत है। कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की गयी है। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश व देश के विकास के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसके अन्तर्गत किसान सम्मान निधि योजना में कृषक क्रमशः बलराम,प्रेम नारायण,रावेन्द्र सिंह, विनय प्रताप,सीताराम तथा प्राकृतिक खेती में शत्रुघन सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गयी जिसमें सोमवती, सुधा यादव,रन्नो, मुख्यमंत्री आवास योजना में सविता, जगमोहन,श्यामबाबू, एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत कविता तिवारी, आरती देवी,कोमल सिंह, अंजू मौर्या व रीता देवी को सम्मानित किया गया। पर्यटन विभाग के अनतर्गत अग्रिमा साहू,वेदान्सी बाजपेयी,पुलिस विभाग द्वारा तिंदवारी प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र कुमार सिंह,मटौन्ध थानाध्यक्ष संदीप पटेल,सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनन्द कुमार साहू,आकाश शुक्ला को सम्मानित किया गया। निराश्रित महिला पेंशन कमला सोनी,सीमा बाजपेयी,निशा निगम को सम्मानित किया गया।स्वामी विवेकानन्द योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन का वितरण छात्रा कशिश, खुशबू,करिश्मा, अभिलाषा को किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत मीना, ईश्वरकृष्ण,सरोज,अबरार अली,सुरेश कुमार,अतुल को 50-50 हजार रूपये के ऋण के चेकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस,जिलाधिकारी जे0 रीभा,पुलिस अधीक्षक पलास बंसल,मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू,एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।