विगत दिनों रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्टरी में हुई 7.70 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पकड़ा है। आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने फैक्टरी से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया। इस चोरी का मास्टरमाइंड फैक्टरी का है कंप्यूटर ऑपरेटर निकला। उसने अपने भाई और दोस्त के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्टरी में 19 जनवरी को हुई 7.70 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लाखों की नकदी और करोड़ों की डायमंड ज्वैलरी बरामद की गई है।