सीतापुर-बलि देने के लिए मंदिर पहुँचा युवक,सुरक्षा कर्मियों की बैग पर पड़ी नजर तो उड़े होश

SHARE:

खुद की बलि देने के लिए युवक मंदिर में प्रवेश कर गया। इसी बीच सुरक्षा कर्मियों की उस पर नजर पड़ गई। पकड़ने के बाद उसके बैग की तलाशी ली। तो बैग से बांका बरामद हुआ।
सीतापुर के नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर में मछरेहटा के पहाड़पुर निवासी कुसेंन्द्र (26) मंदिर में दर्शन करने के लिए गर्भगृह के अंदर प्रवेश कर रहा था। तभी वहीं ड्यूटी पर तैनात पर्यटन चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला को उस पर शक हुआ क्योंकि वह बारबार हाथ में पकड़े बैग को खोलकर देख रहा था। पर्यटन पुलिस प्रभारी ने उसे रोककर अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसके बैग की तलाशी ली। उसमें बांका निकला। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी मन्नत के अनुसार खुद की बलि देने आया था। बताया कि वह बांके की पूजा करके लाया है। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। वहां उसके परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया उसकी मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं है। प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने बताया कि यहां माता का वैष्णव पीठ है। जिससे यहां सिर्फ नारियल की भेंट चढ़ाई जाती है जिससे माता प्रसन्न होती हैं। यहां नरबली बिल्कुल वर्जित है। इसके बावजूद लोग ऐसा करने के बाज नही आ रहे हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई