बाँदा-ऋण से सम्बंधित आवेदनों का कराये निस्तारण,डीएम ने बैठक में बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

SHARE:

ऋण से सम्बंधित जितने भी आवेदन लंबित है। उन्हें शीघ्रता से निस्तारण कराये। आवेदनो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उपरोक्त निर्देश डीएम ने बैंकर्स की बैठक में दिए।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में बैंकर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी जे रीभा ने मुख्यमंत्री युवा अभियान के अन्तर्गत बैंकों में लम्बित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा करते हुए बैंक प्रतिनिधियों को आवेदन पत्रों को स्वीकृत करते हुए शीघ्र ऋण वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टेट बैंक आफ इंडिया,इंडियन बैंक तथा बैंक आफ इंडिया में अधिक लम्बित आवेदनों पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद की समीक्षा करते हुए बैंको में लम्बित आवेदनों का निस्तारण करने हेतु बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। जिसमें ग्रामीण बैंक,सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया,बैंक आफ बडौदा में लम्बित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी जे रीभा ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी दिये जाने एवं उनके आवेदनों का निस्तारण करने हेतु आगामी 24 जनवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अपने स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में सामान्य प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र गुरूदेव,लीड बैंक मैनेजर सहित बैंकर्स के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment