बाँदा-आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एनसीसी जूनियर डिवीजन की परीक्षा हुई आयोजित

SHARE:

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में एनसीसी जूनियर डिवीजन की “A” प्रमाण पत्र परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में 94 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
रविवार को 60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के नेतृत्व में जूनियर डिवीजन की “A”प्रमाण पत्र की लिखित एवं प्रैक्टिकल परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा एवं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बांदा के कुल 94 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय,पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद, चीफ ऑफिसर संतोष द्विवेदी,लेफ्टिनेंट राम प्रसाद,एनसीसी ऑफिसर कमलेश कुमार,सूबेदार विकास थापा,हवलदार प्रकाश सिंह,हवलदार जगमोहन एवं पूर्व एनसीसी सीनियर कैडेट विकास सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई