बाँदा-जनवरी माह के अंत तक पूरी की जाए आशा चयन की कार्यवाही, हेल्थ बोर्ड की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

SHARE:

गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम टेबलेट वितरण किए जाए। हेल्थ डेस्क बोर्ड की बैठक में डीएम ने आशा चयन की कार्यवाही इस माह के अंत तक हर हाल में किये जाने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में हेल्थ डेक्स बोर्ड स्वास्थ्य के संकेतको की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम जे रीभा ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के ईडिकेटर सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आशा चयन की कार्यवाही इस माह के अंत तक सभी जगह करने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए।उन्होंने गर्भवती महिलाओं की एचआईवी टेस्ट किए जाने तथा सभी गर्भवती महिलाओं का एमसीपी कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के पश्चात अस्पताल में 72 घंटे तक आवश्यक रूप से रखे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम टेबलेट वितरण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण टीकाकरण के कार्य में विकासखंड कमासिन महुआ एवं जसपुर में विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। उन्होंने नवजात बच्चों को प्रथम डोज दिए जाने के संबंध में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया तथा संस्थागत प्रसव दर बढ़ाएं जाने के लिए बबेरू ,बड़ोखर खुर्द एवं महुआ में निर्देश दिए। डीएम ने डिलीवरी प्वाइंट पर पीएचसी में एएनएम तैनात किए जाने के लिए भी निर्देशित किया तथा पेंटावेलेंट टैबलेट एवं बीसीजी डोस के समय दिए जाने हेतु निर्देश दिए।जन्म दर के संबंध में भी चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजेंद्र सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई