बाँदा-धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या,जंगल में पड़ा मिला शव

SHARE:

हत्या करने के बाद हत्यारोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए। गांव वालों ने जब शव पड़ा देखा। तब सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही तत्काल पुलिस अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव स्थित जंगल में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव पड़ा पाया गया। जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसके शरीर में जगह-जगह चोट के निशान थे। गांव वालों ने शव पड़ा देखा। तब सूचना पुलिस को दी। सूचना के मिलते ही तत्काल पुलिस अधिकारी पहुंचे। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। शव को देखकर लग रहा था कि किसी ने बेरहमी से उसकी हत्या की है। हत्या करने के बाद आरोपी शव फेंक कर फरार हो गए हैं। पुलिस में पहचान के काफी प्रयास किये। लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने अलग-अलग टीमे लगाई है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई