कानपुर-पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंच गया आरोपी,गुनाह कबूल करते ही थाने में मचा हड़कंप

SHARE:

युवकों के साथ पत्नी को बैठा देख युवक आपा खो बैठा। पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह भी कबूल लिया।
कानपुर में शनिवार की सुबह महाराजपुर थाने पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को सरेंडर करने आया हूं..इतना सुनते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कि जिस पर युवक ने बताया कि वह क्षेत्र के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी स्थित मुस्कान चैरिटेबल पाली क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में किराये पर रहता है। आरोपी ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के ग्राम मोहनपुर पोस्ट शाह का रहने वाला है और किराये का ऑटो चलाकर जीवन यापन कर रहा था। आरोपी सचिन सिंह ने कहा कि बीते अगस्त माह में गांव की ही रहने वाली श्वेता सिंह से घर वालों के विरोध के बावजूद प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पहले सूरत में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करने गया था, जहां पर करीब एक माह रुकने के बाद वापस महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित एक किराये के कमरे पर रहने लगा था।
पत्नी दो युवकों के साथ बिस्तर पर बैठी हुई
आरोपी युवक ने बताया कि 13 जनवरी को वह किसी काम से फतेहपुर जनपद के चौडगरा गया हुआ था। जब अचानक शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात्रि मकान के नीचे का शटर उठाकर ऊपर कमरे में पहुंचा, तो वहां पर देखा की पत्नी दो युवकों के साथ बिस्तर पर बैठी हुई थी, जिसको देखकर आरोपी ने अपना आपा खो दिया और विवाद होने लगा। आरोपी पति सचिन ने कहा कि उसकी पत्नी श्वेता और दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पीआरवी पहुंची। पुलिस ने महिला के पास बैठे दो युवक और एक सामने कमरे में रहने वाले युवक को चौकी ले गई। जब पति वापस कमरे में लौटा, तो श्वेता ने धमकी दी कि उनको सुबह छुड़ा लूंगी, लेकिन अब तुम नहीं बचोगे। इसी बात से नाराज पति सचिन ने श्वेता का गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि युवक पास के ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। उनके मोबाइल से कई बार खाते में रुपये भेजे गए थे और जब पत्नी से पूछताछ की, तो उसने अपनी नानी द्वारा रुपये भेजे जाने की बात कही थी। आरोपी ने कहा कि उसकी काफी पहले से शक था। शनिवार भोर पहर करीब तीन बजे उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूंछताछ कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई