बाँदा-अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा,युवक की दर्दनाक मौत

SHARE:

पोस्टर लगाकर वापस लौटते समय ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिरवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी मुन्नालाल 26 पुत्र कमलेश कुमार बैनर पोस्टर लगाने का काम करता था। गुरुवार की रात तिंदवारा से पोस्टर लगाकर ई रिक्शा में बैठकर वह बांदा आ रहा था। तभी नवाब टैंक के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई दयाशंकर ने बताया कि एक दुकान में काम करता था। उसी के साथ सोनू ई रिक्शा चलाता था। बैनर लगाकर तिंदवारा से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में ई रिक्शा पलट जाने से यह हादसा हो गया। तभी यह हादसा हो गया। मौत के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई