बाँदा-जुआ की सूचना पर पुलिस ने डाली रेड,मची भगदड़,मौके से पकड़े गए पांच जुआरी

SHARE:

खेत मे जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से नगदी व तास के पत्ते बरामद हुए हैं।
चिल्ला थाना प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि कस्बा चिल्ला मे बरमबाबा के चबूतरे से मोहन लाल के खेत के बगल मे बने रास्ते के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाते हुए जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल उन्होंने पुलिस टीम को भेजा। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर दबिश देकर हारजीत का दांव लगाते हुए मनीष कुमार पुत्र कैलाश सोनकर निवासी कस्बा चिल्ला,रवि पुत्र बाबूराम सोनकर निवासी ग्राम अमलिया थाना भरुआ सुमेरपुर जनपद हमीरपुर, कल्लू पुत्र लल्लू वर्मा निवासी चिल्ला,अशोक पुत्र मुन्नू लाल निवासी चिल्ला, रामकुमार सोनकर निवासी चिल्ला को गिरफ्तार किया गया है। तलासी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 5800 रुपये बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई