बाँदा-एसओजी ने दो अंतरराज्यीय जालसाजों को किया गिरफ्तार,चोरी के एटीएम कार्ड व नगदी हुई बरामद

SHARE:

एसओजी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने अंतरराज्यीय दो जालसाजों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी के एटीएम कार्ड,नगदी आदि बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में एसओजी टीम ने कोतवाली पुलिस की मदद से आम लोगों को मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी कर खातों से धनराशि निकालने वाले 02 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शान्ति नगर के रहने वाले राहुल पुत्र बच्छराज द्वारा विगत दिनों पुलिस से शिकायत की गई कि दिनांक 08.10.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा छलपूर्वक एटीएम कार्ड बदलकर उनके बैंक खाते से रुपए निकाल लिए है। शिकायत मिलने पर एसपी पलाश बंसल ने एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार सिंह को एक्टिव किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद टीम अभियुक्तों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। एसओजी ने कोतवाली कोतवाली नगर पुलिस की मदद से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी कर खातों से धनराशि निकालने वाले अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर राजू उर्फ श्यामलाल पुत्र अच्छेलाल निवासी देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर, अनिरुद्ध उर्फ भोलू पुत्र सूरजपाल निवासी देवेन्द्र नगर थाना देवेन्द्र नगर जनपद पन्ना (म0प्र0) अभियुक्तों को पुलिस लाइन तिराहा एसबीआई एटीएम के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह एटीएम मशीनों के आसपास खड़े होकर भोले-भाले,अकेले एवं बुजुर्ग व्यक्तियों को सहायता का झांसा देकर छलपूर्वक उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके उपरांत चोरी किए गए एटीएम कार्ड एवं पिन की सहायता से पीड़ित व्यक्तियों के खातों से धनराशि निकाल लेते थे। पीड़ितों को धोखाधड़ी की जानकारी तब होती थी। जब उनके खातों से धनराशि निकल चुकी होती थी। अभियुक्तों ने जनपद में दिनांक 08.10.2025 एवं 29.10.2025 को इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 05 एटीएम कार्ड एवं 32 हजार रु/ नगद बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह,एसओजी प्रभारी आंनद कुमार सिंह,सिविल लाइन चौकी प्रभारी आनन्द साहू,आरक्षी जितेन्द्र द्विवेदी,नितेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई