फिरोजाबाद-पति ने पत्नी को दी रूह कंपाने वाली मौत,कुल्हाड़ी से धड़ किया अलग,शव के पास रात भर गुमशुम बैठा रहा आरोपी

SHARE:

घरेलू विवाद को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और रात भर वह शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम नगला नंदे में सोमवार रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। सिर और धड़ को अलग करने के बाद उसे लेकर रात भर बैठा रहा। मंगलवार सुबह ग्राम चौकीदार को हत्या की जानकारी मिली, उसने पुलिस बुलाई। पुलिस ने कटे सिर और धड़ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, नगला नंदे निवासी आशुतोष और उसकी 52 वर्षीय पत्नी लता के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था। परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। दंपती का 21 वर्षीय बेटा अमन, चोरी के मामले में बीती एक साल से दिल्ली की जेल में बंद है। बेटे के जेल जाने के बाद से घर की सामाजिक और आर्थिक स्थिति बिगड़ गई थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। बताया जा रहा है कि सोमवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। तभी लता ने बेटे अमन को याद करते हुए पति आशुतोष से उसकी जमानत के लिए पैसों का इंतजाम करने को कहा था। साथ ही पति से कहा था कि वह काम धंधा करे, ताकि घर का खर्चा चल सके। इसी बात पर दंपती के बीच कलह बढ़ गई और आशुतोष ने घर में रखी कुल्हाड़ी से लता के गले पर एक के बाद एक कई वार किए, और गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। रात भर वह धड़ और कटे सिर के साथ घर में ही बैठा रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही उससे पूंछताछ कर रही है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई