झांसी-जमीन मुआवजा की रकम व जेवरात लेकर महिला पड़ोसी के साथ हुई फरार

SHARE:

जमीन के मुआवजे की रकम व जेवरात लेकर महिला अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामले की शिकायत पति ने पुलिस से की है।
प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाली युवती पति को बीडा से मिली मुआवजा की रकम लेकर अपने प्रेमी संग भाग निकली। मायके में न मिलने पर पति प्रेमनगर थाने जा पहुंचा। यहां उसने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस पत्नी समेत उसके प्रेमी को तलाश रही है। बाजना गांव निवासी चंदन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की बुंदेलखंड औद्योगिक प्राधिकरण (बीडा) में जमीन गई है। इसके एवज में पिता को 50 लाख रुपये का मुआवजा मिला। उसके हिस्से में 11 लाख रुपये आए। इन पैसों से उसने पत्नी को गहने बना दिए। करीब एक लाख रुपये उसे दे दिया। जेवर और पैसा मिलने के बाद पत्नी मायके में भंडारा होने की बात कहकर निकली। मायके पहुंचने के बाद दूसरे दिन वह लापता हो गई। यह बात मालूम चलने पर वह भी उसे तलाशने पहुंचा। यहां उसका पता नहीं चला। पड़ोस में रहने वाला युवक भी लापता है। मायके वाले ने भी बताया कि वह दोनों साथ में गए हैं। पत्नी के भाग जाने के बाद पति बिजौली चौकी पहुंचा। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। चंदन ने बताया कि उसकी शादी प्रेम नगर निवासी रेशमा से पांच साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जारी है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई