बाँदा-अफसरों ने जारी किया फरमान,शिकायतों का समय से कराएं समाधान

SHARE:

जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ उनका निराकरण कराया।

महीने के दूसरे शनिवार को जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम जे रीभा तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते कोतवाली नगर पहुंचे। जहां बैठकर पीड़ितों की समस्याएं सुनी। उनके समक्ष कुल तीन शिकायते आई। जिसमें से दो शिकायतों का डीएम,एसपी ने मौके पर निस्तारण किया। शेष शिकायत के निस्तारण के लिए उनके द्वारा संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान डीएम जे रीभा ने कहा कि समाधान दिवस पर आने वाली सभी समस्याओं का समय से निस्तारण कराये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि समाधान दिवस पर आने वाली प्रत्येक शिकायतों को रजिस्टर में जरूर अंकित करें। समय से शिकायतों का निस्तारण करने के साथ पीड़ितों को भी संतुष्ट करें। इस मौके पर सहायक एसपी मेविस टॉक,एसडीएम सदर नमन मेहता,प्रशक्षु आईपीएस श्लोक गौतम,शहर कोतवाल बलराम सिंह आदि मौजूद है। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र तथा सहायक एसपी मेविस टॉक ने कोतवाली देहात में धावा बोला। इस दौरान कुल चार शिकायते आई। एडीएम तथा सहायक एसपी ने सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समय से समाधान कराये। बार-बार आने के लिए उन्हें मजबूर न किया जाए। सीओ नरैनी कृष्णकांत ने कोतवाली में बैठकर समस्याएं सुनी। इसके बाद गिरवा थाना पहुंचे। आई शिकायतों में से कई मामलों का सीओ ने मौके पर निस्तारण भी कराया। इसी प्रकार जनपद के सभी थाना एवं कोतवालियों में समाधान दिवस पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। साथ ही उनका निराकरण कराया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई