बाँदा-गिरोह बनाकर लूट,छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग लीडर को पुलिस ने गिरफ्तार

SHARE:

गिरोह बनाकर चोरी,लूट करने वाले गैंग लीडर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी,लूटपाट तथा नकबजनी आदि करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त अखिलेश पुत्र संतोष निवासी मवई बुजुर्ग थाना कोतवाली नगर गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ लूटपाट,चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से अभियुक्त वांछित चल रहा था। जिसे थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को केन नदी पुल से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मटौंध संदीप कुमार सिंह,आरक्षी अच्छेलाल शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अखिलेश
1- मु0अ0सं0 181/25 धारा 303/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
2-मु0अ0सं0 182/25 305/317(2) बीएनएस कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
3- मु0अ0सं0 200/25 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
4- मु0अ0सं0 01/2026 धारा 2(बी)i/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा,
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई