बाँदा-देश अन्न दाता हैं किसान,उन्हें बेवजह न करें परेशान,निरीक्षण के दौरान एडीएम ने दी नसीहत

SHARE:

देश के अन्न दाता हैं किसान? उन्हें बेवजह परेशान न करें। उपरोक्त निर्देश एडीएम ने धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियो को दिए। इसके साथ ही एडीएम ने बिक्रय करने के बाद घर जा चुके किसानों से फीडबैक भी लिया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र ने यूपीएसएस एजेंसी मंडी समिति बांदा एवं द्वितीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी दौरान खाद विभाग के मंडी में स्थित दो धान क्रय केंद्रों (प्रथम एवं द्वितीय) का भी निरीक्षण किया गया। केंद्र प्रभारी संजय शर्मा को एडीएम कुमार धर्मेंद्र ने निर्देश दिए कि किसानों के धान की तौल का भुगतान किसी भी हाल में लंबित न रखा जाए। केंद्रों पर पर्याप्त बोरे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आने वाले हर किसान को नियमानुसार टोकन देकर तत्काल तौल कराई जाए। जिन किसानों की तौल हो चुकी है,उनकी क्रॉस चेकिंग करते हुए दो किसानों को एडीएम ने फोन किया। इनमें से एक किसान देवी चरण (ग्राम महुआ) से फोन पर वार्ता कर धान बेचने की पुष्टि की गई। खाद विभाग द्वारा मौके पर तौल कार्य चल रहा था। वहाँ किसान भगवान दीन एवं अन्य उपस्थित किसानों से मंडी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। केंद्र प्रभारी संदीप कुमार भारती को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। क्योंकि किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी सहित खाद एवं विपणन अधिकारी रामानंद जय सवाल उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई