मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित आइजीआरएस के शिकायतों के निस्तारण में चित्रकूट धाम रेंज का एक बार फिर जलवा बरकरार रहा। प्रदेश में परिक्षेत्र ने तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है।
आइजीआरएस से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के मामले में चित्रकूटधाम एक बार फिर प्रदेश में अव्वल रहा। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी माह जनवरी की मूल्यांकन रिपोर्ट में चित्रकूटधाम परिक्षेत्र ने डीआईजी राजेश एस के कार्यकाल में 110 में से 110 अंक प्राप्त कर लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया है।जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को डीआईजी राजेश एस. के निर्देशन में गम्भीरता से लिया जाता है। सभी शिकायतों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए सम्बन्धित जनपदों को ऑनलाइन प्रेषित कर दिया जाता है। डीआईजी राजेश एस के द्वारा व्यक्तिगत रूप से शिकायतों की समीक्षा करते हैं और प्रत्येक सन्दर्भ को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के लिए आदेशित करते हैं।जनसुनवाई पोर्टल पर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के जनपद—बांदा,महोबा और चित्रकूट ने भी शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीआईजी राजेश एस. ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त कम्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी धरम वीर सिंह,महिला आरक्षी शीतल श्रीवास्तव,आरक्षी सहदेव की इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को शाबाशी दी है। बता दे कि रेंज के साथ साथ बांदा एसपी पलाश बंसल ने भी प्रदेश में पहले स्थान का जलवा बरकरार रखा है।